गाज़ियाबाद, मई 10 -- गाजियाबाद, वंदना। जीएमएस मैदान में चल रहे शिव हरी प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को स्ट्राइकर स्पोर्ट्स अकादमी और वीनस क्रिकेट अकादमी के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में स्ट्राइकर स्पोर्ट्स अकादमी ने 245 रन से शानदार जीत हासिल की। टॉस जीतकर स्ट्राइकर स्पोर्ट्स अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए। पार्थ सिंह बिष्ट ने 124 रन की पारी खेली। प्रत्यूष ने 40 और शोर्य ने 38 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से आरव त्यागी और अरनव त्यागी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी वीनस अकादमी की टीम 23.2 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हर्ष त्यागी ने 46 और अरनव त्यागी ने 29 रन का योगदान दिया। स्ट्राइकर अकादमी से गेंदबाजी में यजुर तेवतिया और अभिनव यादव ने चार-चार विकेट लिए। पार्थ सिंह को मैन ऑ...