पाकुड़, फरवरी 25 -- नगर निकाय चुनाव के लिए हुए शांतिपूर्ण मतदान के बाद अब प्रशासन का पूरा ध्यान मतपेटियों की सुरक्षा पर केंद्रित है। मतदान संपन्न होते ही सभी मतपेटियों को सुरक्षा के कड़े घेरे में बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम में लाकर सील कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की निगरानी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से 24 घंटे निगरानी की जा रही है और सशस्त्र बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम में सीलबंद मतपेटियां 27 फरवरी को सुबह 8:00 बजे खोली जाएंगी, जिसके बाद परिणामों की घोषणा होगी। फिलहाल, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद है और सुरक्षा बल किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।

हिंदी हिन्...