कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा डीसी ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने संयुक्त रूप से पॉलीटेक्निक कॉलेज, बागीटांड़ स्थित स्ट्रांग रूम एवं प्रस्तावित मतगणना केंद्र का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश-नियंत्रण व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम परिसर में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्रवेश द्वार पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। सुरक्षा रजिस्टर का नियमित एवं सुव्यवस्थित संधारण करने के भी निर्देश दिए गए। उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.