रामपुर, दिसम्बर 15 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बोर्ड परीक्षा को लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रही है। इसके तहत स्ट्रांग रूम व अलमारी को खोलने और बंद करने का समय भी लॉग बुक में दर्ज किया जाएगा। इस दौरान एक पुलिस कर्मी,व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही तैनात मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे। लॉक बुक में तीनों लोगों को हस्ताक्षर करने होंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी। जिले में करीब 46766 हजार परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। सभी केंद्र और स्ट्रांग रूम सीसी कैमरे से लैस किए गए हैं। वहीं,बोर्ड की ओर से लगातार निर्देश दिए जा रहे है। बोर्ड परीक्षा के दौरान कोई भी छात्र अनुचित साधन का प्रयोग न करें, इसके लिए अभी से सभी केंद्र व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.