नोएडा, अप्रैल 18 -- नोएडा,गौरव भारद्वाज। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के एक स्टोर में डिस्पोजल का सामान तोड़ने का मामला सामने आया है। स्टोर संचालिका की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली के गणेश नगर की रहने वाली खुशबू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा के सोरखा गांव में डिस्पोजल मार्ट के नाम से स्टोर चलाती हैं। आरोप है कि विनोद और अनय नाम के दो लोग स्टोर में घुस आए। दोनों ने स्टोर के डिस्पोजल का सामान दो शेड में इकट्ठा कर दिया। इससे सामान टूट-फूट गया और खुर्द-बुर्द हो गया। खुशबू और स्टाफ के मना करने पर आरोपियों ने अभद्रता की और इसका विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...