नई दिल्ली, फरवरी 25 -- दिल्ली के करीब 60 इलाकों में आज से एक बार फिर जल संकट छाने वाला है। आलम यह है कि राजधानी के दर्जनों छोटे-बड़े इलाकों में 25 से 27 फरवरी तक पेयजल की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने कहीं पाइपलाइन जोड़ने तो कहीं अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना फ्लशिंग के लिए इन इलाकों के लिए वाटर अलर्ट जारी किया है। पेयजल संकट के चलते लोगों को अपने दैनिक कार्यों में कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं। इसे देखते हुए जल बोर्ड ने सभी लोगों को अपनी जरूरत के हिसाब से पहले से पानी स्टोर करके रखने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- यमुना सफाई का नया ब्लूप्रिंट: NIH की रिपोर्ट के बाद दिल्ली सरकार के 3 समाधान डीजेबी की तरफ से जारी वाटर अलर्ट के अनुसार, द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भाग्य विहार क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.