गाजीपुर, मई 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। रायफल क्लब में जिला विद्युत समिति की बैठक बुधवार सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें ऊर्जा क्षेत्र में सभी केन्द्रीय योजनाओं, बिजनेस प्लान, जमा योजना व अन्य योजनाओं की समीक्षा सहित क्रियान्यवन की समीक्षा की गई। डीएम अनुपम शुक्ला ने जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिया। जनप्रतिनिधियों की ओर से बतायी गई समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में स्टोर एवं वर्कशाप के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा। डीएम ने कहा कि जवाब सही नहीं मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, जर्जर तारों के बदलने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों के तत्का...