रांची, मई 4 -- रांची। सीबीएसई द्वारा आयोजित अखिल भारतीय स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता में सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल की पांचवीं की छात्रा अनुष्का सिंह ने प्रथम रैंक हासिल किया है। अनुष्का ने अपनी कहानी 'द स्पॉइलेज सागा' में वैज्ञानिक अवधारणाओं को रचनात्मकता के साथ प्रस्तुत कर जजों को प्रभावित किया। उनकी मौलिकता और स्पष्टता की हर तरफ सराहना हो रही है। प्राचार्या समिता सिन्हा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए अनुष्का को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.