स्टोन डस्ट लदा ट्रेलर और हाईवा की टक्कर एक घायल
दुमका, जून 25 -- शिकारीपाड़ा , प्रतिनिधि। दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर चिरुडीह नांगलभंगा के बीच बुधवार को स्टोन डस्ट लदे ट्रेलर और हाईवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रहे ट्रेलर और सामने से आ रहे हाईवा की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रेलर चालक को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह भी पढ़ें- हाइवा और ट्रक की सीधी टक्कर में चालक की मौत दो घायल रोड जाम सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आई।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.