साहिबगंज, जून 4 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के चार नम्बर पहाड़ जाने वाले मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के पास गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी थी।पहचान के लिए आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ में जुटी थी। जानकारी के अनुसार स्टोन चिप्स लदा ट्रक की चपेट में आने से उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मिर्जाचौकी थाना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना के सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर एवं विक्रम कुमार बाउरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे ...