पलामू, अगस्त 12 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना की पुलिस और खनन विभाग की कार्रवाई में बिना चालान के स्टोन चिप्स लदा एक ट्रक और बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। थाना के एएसआई भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम एनएच-139 पर कौवाखोह के समीप खनन विभाग की टीम ने जांच के दौरान बिना चालान के छर्री लदा ट्रक पकड़ा है जबकि बुधवार की सुबह पुलिस टीम ने शहर के अररुआ मोड़ और रजवार गांव के पास कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि जब्त वाहनों के कागजात और खनन सामग्री की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहनों के पास आवश्यक चालान नहीं पाया गया। मामले में खनन विभाग के नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और खनन विभाग की लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और खनिजों के परिवहन पर रोक ...