भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। कोलकाता-वाराणसी राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 से कार्गो जहाज से माल परिवहन की शुरुआत हो गई है। खाद्य उत्पादों के अलावा अब गिट्टी की ढुलाई होने लगी है। पानी के जहाज से माल परिवहन काफी किफायती हो गया है। जिससे कारोबारी अब बालू बेचने की तैयारी में जुटे हैं। पटना से गंगा और सोन नदी का बालू अब झारखंड के जिलों में पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है। यदि सही सलामत बालू पटना से भागलपुर के रास्ते झारखंड चला आया तो लघु खनिज उत्पादों का अरबों का कारोबार गंगा के रास्ते चल पड़ेगा। जानकारों ने बताया कि झारखंड के पाकुड़ से काला पत्थर के स्टोन चिप्स की ढुलाई पिछले दिनों की गई। यह सड़क मार्ग से तीन गुना सस्ता पड़ा। अब पाकुड़ के मर्चेंट को बड़ा ऑर्डर मिलने लगा है। पाकुड़ से अगली खेप इसी माह पटना पहुंचाने की तैयारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.