रुडकी, जनवरी 30 -- रुड़की। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए 29 विभागों के स्टॉल लगाए गए। इनमें ग्राम्य विकास, गन्ना, कृषि, पेयजल, शिक्षा, वन विभाग, स्वास्थ्य सहित अन्य विभाग शामिल रहे। स्टॉलों पर विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने स्टॉलों पर पहुंचकर अपनी शंकाओं का समाधान कराया और योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...