कन्नौज, जून 9 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के डीएन इंटर कॉलेज के निकट मंगलवार को स्टॉल लगाकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों व राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। सुबह 08 बजे से शाम 06 बजे तक शरबत वितरण कार्यक्रम में लोगों की भीड़ लगी रही। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल एवं श्री जी होटल एंड रिजॉर्ट द्वारा यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु तिर्वागंज आए अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए डी.एन. इंटर कॉलेज के निकट निःशुल्क शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित यह सेवा कार्य सुबह 08 बजे से शाम 06 बजे तक निरंतर संचालित किया गया। यह भी पढ़ें- शरबत वितरण कर राहगीरों को दी राहत इस दौरान परीक्षा केंद्र पर आने-जाने वाले हजारों अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को शीतल शरबत वितरित क...