स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का कार्य शीघ्र पूरा करें : डीएम
आरा, जून 23 -- आरा, हमारे संवाददाता। डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से शहर में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा मंगलवार को की गई। इस दौरान जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान कहा गया कि स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज के एलाइनमेंट में आने वाले सभी अतिक्रमणों को अविलंब हटाया जाए, ताकि नाला निर्माण कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके। विद्युत विभाग को निर्माण कार्य में आवश्यक सहयोग तत्काल उपलब्ध कराने और नाला निर्माण के दौरान जहां रोड क्रॉसिंग होना है, उस जगह आवश्यक अनापत्ति एवं सहयोग प्रदान करने हेतु कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। यह भी पढ़ें- स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का कार्य शीघ्र पूरा करें : डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.