मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अमृत योजना के तहत शहर में हो रहे स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज के काम में आउटफॉल सहित कई स्तरों पर बाधा आ रही है। इससे काम में देरी हो रही है। कुल 13.4 किमी लंबे ड्रेनेज सिस्टम के माध्यम से चार इलाकों से शहर के नाले के पानी की निकासी होगी। इनमें बीबीगंज व कच्ची पक्की नाले का काम पूरा हो चुका है। दोनों नाले को अलग-अलग मेन नाले से कनेक्ट कर दिया गया है।सबसे लंबे सिकंदरपुर नाले का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। इस नाले के पानी को रोहुआ एसटीपी में साफ करने के बाद आगे कहां बहाया जाए इसके विकल्पों पर मंथन हो रहा है। वहीं, मिठनपुरा से दिघरा (तिरहुत केनाल) तक बन रहे नाले के अंतिम 80 मीटर के काम में निजी भूमि मिलने से तकनीकी पेंच खड़ा हो गया है। नतीजतन शहर के बड़े हिस्से को जलजमाव से राहत दिलाने वाले इस प्रो...