बागपत, मई 5 -- बागपत। गर्मी के मौसम में बारिश के चलते मच्छरों की तादात तेजी से बढ़ी है। मच्छर जनित बीमारियों पर रोकथाम के लिए जनपद में विभिन्न अभियान भी चलाए जा रहे हैं। हालांकि स्टॉफ व संसाधनों के अभाव में यह अभियान बेअसर साबित हो रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में डेंगू, मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियां फैलने का खतरा तेजी से बढ़ा है। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे मच्छरों की तादात भी तेजी से बढ़ी है। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति भी बनाई जिसके तहत जनपद में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक जैसे अभियानों भी संचालित किए गए। हालांकि मच्छर जनित बीमारियों पर रोकथाम लगाने के लिए जिम्मेदार विभाग स्टॉफ की कमी से जूझ र...