लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, संवाददाता। श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग में छात्र-छात्राओं के लिए 'स्टॉक एक्सचेंज: बेसिक्स एंड ऑपरेशंस' विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर केके शुक्ला ने उद्धाटन किया। मुख्य वक्ता सीएमए व सीएस बालम सिंह रावत ने छात्रों से बताया कि स्टॉक मार्केट से आज हमारी आबादी का लगभग एक प्रतिशत हिस्सा ही ताल्लुक रखता है इसको ज्यादा से ज्यादा समझाने और समझने की जरूरत है। क्योंकि स्टॉक मार्केट हमें हमारी आय बढ़ाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि एक आम आदमी जो केवल नौकरी पेशे पर आधारित होता है, पूरे जीवन भर अपने जीवन से जुड़ी बेसिक जरूरतों को ही पूरा करने में व्यस्त रह जाता है। किंतु उसे निवेश करने के लिए अतिरिक्त धन नहीं मिल पाता। सीएमए कविता तिवारी ने छात्र-छात्राओं को स्टॉक एक्सचेंज से जुड़ी रोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.