कुशीनगर, मार्च 27 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। पडरौना-मंसाछापर रोड पर कुरमौल उर्फ सोहनपुर स्थित हमारा पम्प उमेश फ्‌यूल्स नाम पेट्रोल पंप का लाइसेंस डीएसओ ने डीएम के आदेश पर निलंबित कर दिया है। गुरुवार को डीएसओ खुद पंप की जांच करने पहुंचे थे। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि मौजूदा समय हर पंप को स्टॉक बनाए रखना है मगर यहां स्टॉक बेहद कम था। इस कारण लोगों को पेट्रोल डीजल बेचे भी नहीं जा रहे थे। 5 मार्च के बाद पंप संचालक ने यहां पेट्रोल डीजल की एक भी गाड़ी नहीं मंगायी है।वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में डीजल व पेट्रोल की उपलब्धता के दृष्टिगत आम जन में घबराहट या कृत्रिम संकट की स्थिति न बनने देने तथा जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय कुरमौल उर्फ सोहनपुर स्थित एच...