अलीगढ़, फरवरी 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एटा जिले के एक व्यक्ति को शातिरों ने व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर स्टॉक्स में प्रॉफिट दिखाया और प्रलोभन देकर निवेश के नाम पर 3.65 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए ग्रुप के एडमिन व 20 सदस्यों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है। एटा जिले के सकीट क्षेत्र के विहारपुरा निवासी वीनेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि एक दिसंबर 2025 को उनके व्हॉट्सएप नंबर को एक ग्रुप (बुल रन पर्व) से जोड़ कर दिया गया था। इसकी एडमिन युविका सनयाल थी। सात जनवरी को दूसरे ग्रुप (आईवीएल ग्रुप-455) में जोड़ा गया। पहले ग्रुप में स्टॉक मार्केट में स्टॉक्स में निवेश कराने और अच्छा रिटर्न देने के पोस्ट डाले जाते थे। 13 जनवरी को युविका ने व्हॉट्सएप कॉल की। कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.