बरेली, मार्च 1 -- कंपनी का सुपर स्टॉकिस्ट बनाने का झांसा देकर कारोबारी से 4 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर थाना बारादरी में नौ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बारादरी के दुर्गा नगर निवासी विवेक पटेल ने बताया कि बीएलवाई इंटरप्राइजेज नाम से उनकी फर्म है, जिसका ऑफिस गंगा टावर, चंदपुर बिचपुरी में है। आठ मार्च 2025 को अमित जौहरी नाम का व्यक्ति अपने साथी अतुल गुप्ता के साथ उनके कार्यालय पहुंचा। दोनों ने खुद को शायशा प्रोफिलेक्टिक कंपनी से जुड़ा बताते हुए अपने प्रोडक्ट दिखाए। बताया कि उनकी कंपनी सरकारी अस्पतालों में कंडोम सप्लाई करती है और अब मार्केट में लांच कर रही है। उन्हें सुपर स्टॉकिस्ट बनाने का झांसा देकर डायरेक्टर शशांक शेखर गौड़ से बात कराई, जिसने खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताते हुए औरंगाबाद (महाराष्ट्र) म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.