जमशेदपुर, जुलाई 14 -- झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से रविवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा शहर के 12 केंद्रों पर कदाचार मुक्त हुई। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली। इसके लिए कुल 6259 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रविवार को कुल 5452 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 807 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में पूछे गए सवालों को लेकर अभ्यर्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। उन्होंने प्रश्न पत्र को लेकर ज्यादातर सामान प्रतिक्रिया दी। वहीं, गणित और फिजिक्स को लेकर विद्यार्थियों ने कहा कि थोड़ा सवाल घुमावदार थे, लेकिन समय पर सभी प्रश्नों को हल कर लिया गया। वहीं, परीक्षार्थियों ने कहा कि गणित से ज्यादातर स्टैटिटिक्स और ट्रिग्रोनमेट्री के सवाल ज्यादा टफ थे। वहीं, फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवाल मॉडरेट थे। परीक्षा ओएमआर...