भदोही, मार्च 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस वर्ष एक ही केंद्र पर होगा। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में 92 टेबलों पर कांपियों की जांच होगी। एक स्टैटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कांपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट को मिलाकर डेढ़ लाख से ज्यादा कांपियों की जांच होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि पिछले वर्ष कांपियों की जांच के लिए दो केंद्र बनाए गए थे। लेकिन इस वर्ष हाईस्कूल-इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की कांपियां वीएनजीआईसी में ही होगी। यूपी बोर्ड कांपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होना प्रस्तावित है। मूल्यांकन की प्रक्रिया एक निर्धारित तिथि से शुरू हो जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि उत्तर पुस्तिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.