भदोही, मार्च 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा संग कांपियों के मूल्यांकन की तैयारी भी विभागीय स्तर से शुरू हो गई है। इस वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए एक ही केंद्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज को बनाया गया है। कोठार से कांपियां निकलने के बाद कांपियों का मूल्यांकन किया जाएगा।जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि संभवत: 19 मार्च से कांपियों का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। कांपियों के जांच को एक स्टैटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी बनी रहेगी। कांपियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा। कांपी जांच के लिए कुल 92 टेबल बनाए जाएंगे। 92 शिक्षकों द्वारा ही कांपियों की जांच की जाएगी। मूल्यांकन के पूर्व कांपी जांच में लगने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिल...