प्रयागराज, अप्रैल 5 -- स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के बाहर शनिवार देर रात स्टैंड संचालक और दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हुए। स्टैंड संचालक की तहरीर पर कोतवाली थाने में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। एसआरएन अस्पताल में वाहन स्टैंड चलाने वाले मोहसिन सिद्दीकी का रात लगभग साढ़े 12 बजे अस्पताल गेट के बाहर दुकान लगाने वाले धर्मेंद्र व उसके भाइयों से किसी बात पर झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। दुकानदार भारी पड़े और उन्होंने मोहसिन, सुहैल व एक अन्य को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल ले जाकर उनका इलाज कराया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार राय ने बताया कि पांच आरोपियों धर्मेंद्र, जितेंद्र, सत्येंद्र, महेंद्र और विशाल को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.