हमीरपुर, जून 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। बेतवा नदी में निर्माणाधीन पुल के ढहने की घटना की जांच करने आई तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी ने जांच के दौरान कहा कि स्टैंड वायर को खींचे जाने का कार्य अगर पूरा हो चुका होता तो पुल इस तरह से ध्वस्त न होता। खिंचाव न होने के कारण ही पुल ध्वस्त हो गया। बता दें कि घटना वाली रात सात सदस्यीय मजदूरों की टीम इन्हीं वायरों को कसने के काम में लगी थी। टीम ने मौसम विभाग की चेतावनी को नजरअंदाज करने पर भी नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- घटिया था हमीरपुर के ढहे पुल के पिलर का मटेरियल, एक्सपर्ट की जांच में कई खामियां उजागरजांच टीम की टिप्पणी जांच टीम की अगुवाई कर रहे ज्वाइंट एमडी मिथलेश कुमार ने कहा कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भी पहली बार ऐसा हादसा देखा है, जिसमें कोठी भी ध्वस्त हुई है। उन्होंने कहा कि सभी मैटेरिय...