स्टैंडिंग चुनाव : पार्षदों को अपने पाले में लाने की हो रही कोशिश
मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर सरकार की नई कैबिनेट यानी सशक्त स्थायी समिति (स्टैंडिंग) के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 48 घंटे बाद शनिवार यानी 30 मई को जिला सभागार में मतदान होगा। निगम के कुल 49 वार्डों में तीन पार्षद के पद खाली है, इसलिए स्टैंडिंग की सात सीटों के लिए 46 पार्षद ही मतदान करेंगे। चुनावी मैदान में राजीव पंकू और अजय ओझा का खेमा आमने-सामने है। सभी सात सीटों पर दोतरफा मुकाबला तय माना जा रहा है। ऐसी स्थिति में हर सीट पर जीत के लिए कम से कम 24 मतों की जरूरत होगी। इस जादुई आंकड़े को पाने या पार करने के लिए हर खेमा सियासी जोड़-तोड़ में लगा है। वहीं, मतदान के दिन एक-दो पार्षदों की संभावित गैरहाजिरी को लेकर भी चर्चा गरम है। अगर ऐसा हुआ तो गणित बिगड़ भी सकता है। यह भी पढ़ें- कांटी समेत पांच नगर निकायों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.