बांका, अप्रैल 13 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में 16 अप्रैल को नगर निकायों की होने वाली सशक्त स्थायी समिति (स्टैंडिंग) के चुनाव से नगर सरकार की कैबिनेट का चेहरा बदल जाएगा। डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने चुनाव की तारीख व समय तय की है। यहां बांका नगर परिषद के अलावे तीन नगर पंचायत अमरपुर, कटोरिया एवं बौंसी में चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है, अगले चार दिनों के अंदर तस्वीर साफ हो जाएगी। चुनाव को लेकर नगर एवं आवास विभाग ने पहले ही अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव की तिथि की भी घोषण दी है। नगर विकास विभाग से इसके लिए दिशा-निर्देश जारी होते ही नगर निकायों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभापति व अध्यक्ष के समर्थक और विरोधी गुट अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने में लगे हैं। इन गुटों को अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ ही राजनीतिक हस्...