मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर,वरीय संवाददाता। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति (स्टैंडिंग) की बैठक 28 फरवरी को होगी। इसमें मेयर निर्मला देवी की अध्यक्षता में निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के प्रारूप पर चर्चा होगी। सशक्त स्थायी समिति से अनुमोदन के बाद बजट को निगम बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। अगर समिति ने आपत्ति, संशोधन आदि की बात कही तो संशोधन के बाद फिर स्टैंडिंग के सामने रखा जाएगा। ऐसे हालात में देरी भी हो सकती है। पिछले साल कई बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराते हुए समिति ने संशोधन के लिए प्रारूप को लौटा दिया था। प्रावधानों के तहत नगर विकास व आवास विभाग को बजट अनुमान भेजने की आखिरी तिथि 15 मार्च तक है। बैठक को लेकर नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने स्टैंडिंग के सभी सदस्यों को जानकारी दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.