पूर्णिया, अप्रैल 14 -- धमदाहा, एक संवाददाता।नगर पंचायत मीरगंज में होने वाले स्टैंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी निधि कुमारी ने अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा स्थित चयनित स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उप समाहर्ता पूर्णिया सुरभि कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार एवं नगर पंचायत पदाधिकारी मीरगंज दीपा मिश्रा भी मौजूद रहीं। अधिकारियों की टीम ने अनुमंडल मुख्यालय स्थित दो सामुदायिक भवनों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का आकलन किया। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव में शामिल होने वाले वार्ड पार्षदों के बैठने की व्यवस्था, निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों के लिए स्थान, तथा मतपेटी रखने के सुरक्षित स्थल को लेकर अधिकारियों से व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.