नई दिल्ली, मई 19 -- Standard Chartered Layoff: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने बड़ा ऐलान किया है। बैंक 2030 तक अपने 15% से अधिक कर्मचारियों को हटाने की योजना बना रहा है। यह कदम लंदन स्थित बैंक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए उठाया जा रहा है। AI की मदद से बैंक कई कामों को ऑटोमेट करना चाहता है। बता दें स्टैंडर्ड चार्टर्ड का यह कदम अकेला नहीं है। पूरी दुनिया में बैंक AI और ऑटोमेशन को तेजी से अपना रहे हैं, ताकि मैन्युअल काम कम हों और मुनाफा बढ़े। यह छंटनी ऐसे समय पर हो रही है, जब बैंक ने हाल ही में उम्मीदों से बेहतर रिकॉर्ड कमाई दर्ज की। इसकी बड़ी वजह इसके वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस में 18 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश आना था। इस भारी निवेश ने पश्चिम एशिया में संघर्ष से उत्पन्न जोखिमों के लिए अलग रखे गए लगभग 190 मिलियन डॉलर...