स्टे वायर में उतरे करंट से युवती झुलसी
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। हाईटेंशन लाइन के स्टे वायर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से युवती झुलस गई। ट्रामा सेंटर में रेफर होने के बाद आरोप है कि दो घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस की देरी की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की गई है। थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी योगेश उपाध्याय उर्फ मुन्ना की 20 वर्षीय बेटी मुस्कान उपाध्याय शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से कुछ दूर मवेशी को खेत से लेने के लिए गई थी। खेत के बगल में हाईटेंशन के स्टे वायर में मवेशी ने रस्सी को लपेट लिया था। उसे खोलने के लिए वहां पहुंची तो उस स्टे तार में हाईटेंशन का करंट आ रहा था। उसे छूते ही करंट की चपेट में युवती आ गई। शोर सुनकर परिजन उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने डंडे से तार को युवती से दूर किया। इससे उसके हाथ पैर सहित कई स्थानों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.