गोरखपुर, मार्च 19 -- कैम्पियरगंज,हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के विहारी में विवादित भूमि पर लगे स्थगन आदेश के बावजूद सरसों की फसल काटने का प्रयास करने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महेन्द्र प्रताप सिंह ने तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे गांव के जौहर अली, इस्लामुद्दीन और महिमुननिशा विहारी के गाटा संख्या 293 (रकबा 0.336 हेक्टेयर) पर जबरन सरसों की फसल काटने का प्रयास कर रहे थे जबकि इस भूमि पर न्यायालय का स्थगन आदेश लागू है। इसके बावजूद आरोपियों ने चौकी इंचार्ज बलुआ और डायल 112 पुलिस के मना करने के बाद भी फसल काटने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी आरोपी एकजुट होकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारने लगे, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जाते समय आरोपियों ने जान-माल की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.