कन्नौज, अप्रैल 23 -- क्षेत्र के बहबलपुर निवासी रामप्रकाश पुत्र बुद्धसेन ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि न्यायालय के स्टे आदेश के बावजूद उनके प्लाट पर दबंगों द्वारा तोड़फोड़ की गई। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2011 में अपनी पत्नी अमरावती के नाम मौजा लालकपुर में एक प्लाट का बैनामा कराया था, जिस पर नींव भरकर कब्जा भी प्राप्त कर लिया गया था। रामप्रकाश का कहना है कि पूर्व में भी विपक्षी संजीव कुमार व उसके सहयोगियों ने कब्जा करने का प्रयास किया था, जिसके चलते उन्होंने सिविल न्यायालय में वाद दायर कर स्टे आदेश प्राप्त किया, जो अभी भी प्रभावी है। बावजूद इसके, 2 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे संजीव कुमार अपने पुत्रों व अन्य अज्ञात लोगों के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा और नींव व ईंटों के ढेर को तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.