स्टे आदेश की अवहेलना पर कमिश्नर से शिकायत
भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पीरपैंती के मानिकपुर रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी शंकर राजवंशी ने प्रमंडलीय आयुक्त को आवेदन देकर बीएलटी के स्थगन आदेश की अवहेलना करते हुए भ्रामक पत्र ड्राफ्ट किए जाने के संबंध में जांच एवं लिपिक संजय कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि विवादित भूमि के संबंध में मामला बिहार न्यायाधिकरण, पटना (बीएलटी 1160/2025) में विचाराधीन है। न्यायाधिकरण ने जिला पदाधिकारी, भागलपुर के आदेश पर स्थगन प्रदान किया गया है। आयुक्त कार्यालय ने एसडीओ कहलगांव से रिपोर्ट देने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.