गाजीपुर, जनवरी 24 -- सैदपुर। क्षेत्र के औड़िहार रेलवे जंक्शन पर जीआरपी ने ट्रेन के रास्ते बिहार तक शराब की तस्करी करने वाले तस्कर को अवैध शराब संग गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जीआरपी चौकी प्रभारी प्रभात चंद कां. रामजन्म राजभर व सुशील चंद के साथ प्लेटफॉर्म 4 पर चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक संदिग्ध दिखा और उन्हें देखकर सरकने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद टीम ने उसे दबोच लिया और चौकी पर ले गए। तलाशी में उसके झोले से ब्लू लाइम ब्रांड का 32 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुआ। उसने अपना नाम सर्वेश द्विवेदी पुत्र स्व. सुशील द्विवेदी निवासी पिपरगांव, बिधनू, कानपुर नगर बताया। उसने बताया कि वो शराब को बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेच देता है। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.