जमशेदपुर, जून 25 -- जमशेदपुर। यात्री की मोबाइल चोरी करने के आरोप में चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम ने टाटानगर स्टेशन से गोलू नामक युवक को पकड़ा है। उड़नदस्ता टीम द्वारा आरोपी को मोबाइल के साथ टाटानगर रेल पुलिस के सुपर्द कर आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक के दर्ज करा रहे हैं। सूचना के अनुसार जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त पूछताछ में आरोपी ने पहले भी स्टेशन और कई ट्रेनों से यात्रियों की मोबाइल चोरी करने का दोष स्वीकार किया है। बताया जाता है कि यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ के जवान बगैर यूनिफार्म के प्लेटफार्म पर घूमकर ऐसे अपराधियों को पकड़ते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...