स्टेशन से तीन महिला तस्कर गिरफ्तार
चंदौली, जून 25 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन से बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 33.48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। बरामद शराब की कीमत 26 हजार रुपये बताई जा रही है। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर में पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर तीन संदिग्ध महिलाएं दिखी। उन्हें पकड़ कर तलाशी ली गई तो उनके पास से अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सभी महिलाएं बिहार के पटना की निवासी है। सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.