चक्रधरपुर, अप्रैल 6 -- चक्रधरपुर। पुलिस ने रविवार की रात करीब 12 बजे गोईलकेरा और टोंटो इलाके के पलायन कर रहे चार नाबालिग को रेलवे स्टेशन से बरामद किया और सुबह में परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। साथ ही परिजनों को बच्चों को स्कूल भेजने की हिदायत दी। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात्रि चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार रेलवे स्टेशन के पास गश्त कर रहे थे, पुलिस को एक पलायन करने वाला झुंड दिखा। पुलिस ने सभी को बुलाकर पूछताछ की, इस दौरान बताया कि सभी रोजी-रोटी की तलाश में आंध्र प्रदेश जा रहे हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि जो नौ लोग पलायन कर रहे हैं, उसमें चार नाबालिग है। पुलिस ने सभी नाबालिग को थाना लेकर आयी और सुबह में उनके परिजनों को बुलाकर सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...