स्टेशन से गिरफ्तार मोबाइल चोर को रेल पुलिस ने भेजा जेल
जमशेदपुर, अगस्त 19 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से यात्रियों की मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार चार युवकों को रेल पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। इनमें प्रकाश दास उर्फ तिग्गी, रोहित लोहार उर्फ छोटू जमशेदपुर के अलावा पुरुलिया के शेख रमजान व शेख मुबारक शामिल हैं। ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वालों को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह टाटानगर स्टेशन से पकड़कर चार मोबाइल भी बरामद किया था। आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद ने रेल थाना के हवाले कर मामला भी दर्ज कराया है। आरोपियों से पूछताछ में जीआरपी और आरपीएफ को कई अन्य घटनाओं की भी जानकारी मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.