स्टेशन से गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी गया जेल
जमशेदपुर, अगस्त 11 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार बिहार औरंगाबाद निवासी नरेंद्र सिंह को पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया। नरेंद्र को चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की विशेष टीम और टाटानगर रेल पुलिस के जवानों ने स्टेशन से ट्रेन पर चढ़ने से पूर्व पकड़ लिया था। रेल थाना में आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक ने गांजा के साथ गिरफ्तारी का मामला भी दर्ज कराया है। मालूम हो कि 17 जुलाई को भी जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संबलेश्वरी एक्सप्रेस द्वारा ओड़िशा से गांजा लेकर आने वाले तीन लोगों को पकड़कर जेल भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.