गया, अप्रैल 23 -- रेलवे बोर्ड के हालिया निर्णय से स्टेशन मास्टर कैडर के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। अब स्टेशन सुपरिटेंडेंट पदनाम की पहचान स्टेशन मैनेजर के रूप में होगी, जबकि लेवल-7 के अधिकारी डिप्टी स्टेशन मैनेजर कहलाएंगे। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के लंबे प्रयासों के बाद यह बदलाव संभव हो सका है। गया जंक्शन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे कर्मचारियों के सम्मान और गरिमा से जुड़ा बड़ा कदम बताया। एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने गुरुवार को कहा कि यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियों के अनुरूप पदनाम तय होने से कर्मचारियों की भूमिका को नई पहचान मिलेगी और उनके मनोबल में वृद्धि होगी। कर्मचारियों ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे आधुनिक कार्यशैली के अनुरूप बताया। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.