सहरसा, मार्च 13 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। बुधवार की देर रात औचक निरीक्षण में पहुंचे समस्तीपुर मंडल के डीआरएम सफाई व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की सही तरीके से देखभाल को लेकर खासे गंभीर दिखे। सहरसा स्टेशन की सफाई व्यवस्था में और सुधार की जरूरत उन्होंने महसूस की। डीआरएम ज्योतिप्रकाश मिश्रा ने कहा कि सफाई व्यवस्था एक घंटे नहीं निरंतर जारी रखने का कार्यक्रम है। उसे ध्यान में रखते स्टेशन की नियमित रूप से समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। सहरसा स्टेशन की सफाई व्यवस्था में हल्की चूक मिलेगी तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय होगी। निरीक्षण के दौरान डीआरएम को ट्रेनों में दिए जा रहे बेडरोल गंदा दिखे, जिस पर नाराजगी जताते उन्होंने जिम्मेदारों की जमकर फटकार लगाई। यात्रियों को नियमित रूप से साफ सुथरा बेडरोल उपलब्ध कराने और संवेदक पर कार्रवाई करने का निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.