फतेहपुर, मार्च 10 -- फतेहपुर। यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। इस बार व्यवस्था की गई है कि बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर उतरते ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की लोकेशन मिल जाए। इन जगहों पर पुलिस-प्रशासन की हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। इसी जगह पर परीक्षा केंद्र के नाम के साथ क्यूआर कोड चस्पा किए जाएंगे और इन्हें मोबाइल से स्कैन करते ही परीक्षा केंद्र की लोकेशन समेत तमाम जानकारी मिल जाएगी। यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च को दो पालियों में (सुबह 10 से 12 और शाम 3 से 5 बजे) होगा। दोआबा में 07 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होनी है, जिनमें से सभी केन्द्र शहर क्षेत्र में हैं। प्रत्येक पाली में 1920 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस बार 13 मार्च से 15 मार्च तक रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.