जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन विकास को लेकर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग का अभियान शुरू है। शुक्रवार को रेलवे मेंस कांग्रेस का 30 वर्ष से ज्यादा पुराना कार्यालय भी तोड़ दिया गया। इससे पूर्व रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ व रेल पुलिस एसोसिएशन के कार्यालय को तोड़ा गया था। पेट्रोल पंप की जमीन की मापी हो चुकी है। बताया जाता है कि सड़क चौड़ीकरण के कारण टिकट निरीक्षक का रेस्ट रूम भी टूटेगा। वहीं, रेलवे ने एक दर्जन से ज्यादा पुराने क्वार्टर को तोड़ दिया। जानकार बताते हैं कि पेट्रोल पंप से ट्रैफिक कॉलोनी और कीताडीह रोड होकर खासमहल तक नई सड़क बननी है। इससे रेलवे में डेढ़ महीने से तोड़ने का अभियान शुरू है, जो छह महीने तक चलेगा। यह भी पढ़ें- विकास, पारदर्शिता और यात्री सुविधाओं पर मोर्चा ने जीएम के नाम सीडब्लूएम को सौंपा ज्ञापन, मिला अश्वासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.