मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वैशाली जिले के राजापाकड़ इलाके की एक नाबालिग लड़की को नगर पुलिस ने बरामद किया। उसकी दोस्ती पिछले साल छठ के दौरान सोशल मीडिया पर मुजफ्फरपुर के एक लड़के से हुई थी। चार दिन पहले उसने कॉल कर लड़की को बुलाया था। उसने कहा था कि वह जंक्शन पर उसका इंतजार करेगा। इसके बाद युवक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। लड़की चार दिन तक उसका इंतजार जंक्शन और आसपास में करती रही। इस बीच लड़का नहीं आया। लड़की उसका पता भी नहीं जानती है। उसके पास मोबाइल भी नहीं है। जंक्शन रोड में भटकते हुए उसे देखकर पुलिस उसे थाने पर लाई। पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दे दी है। परिजन के आने पर उसे उनके हवाले कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...