मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता बिजली शटडाउन होने के कारण मंगलवार को स्टेशन रोड व इमलीचट्टी इलाके में चार घंटे तक जलापूर्ति ठप रही। इस कारण स्थानीय निवासियों व व्यवसायियों की परेशानी बढ़ गई। निगम की जल कार्य शाखा के मुताबिक बिजली विभाग की ओर से शटडाउन की जानकारी नहीं दी गई थी। शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर पानी की सप्लाई सुचारू हुई। वहीं, परमानंद रजक, मेघन साह व अन्य लोगों ने बताया कि इमलीचट्टी बस स्टैंड से सटे मालगोदाम मोड़ के आसपास एक पखवारे से गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या बरकरार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...