मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के स्टेशन रोड में रविवार की सुबह 15 वर्षीय एक किशोरी भटकती हुई मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम उसे अपने साथ नगर थाना लाई। यहां उससे पूछताछ की गई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह दसवीं की छात्रा है। वैशाली जिले के महनार इलाके की रहने वाली है। उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता ने दूसरी शादी की। दूसरी मां मारपीट कर अक्सर उसे प्रताड़ित करती है। इससे तंग आकर वह सुबह घर से निकल गई। बस पकड़ कर हाजीपुर पहुंची। वहां से वह ट्रेन से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंच गई। यहां बाहर निकल कर घूम रही थी। इसी बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। इधर, नगर थाना के अपर थानेदार रविकांत दुबे ने बताया कि किशोरी के नाम-पते के सत्यापन के बाद उसके पिता को इसकी जानकारी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.