मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में रविवार को दो ई-रिक्शा चालकों के बीच विवाद हो गया। इसको लेकर उनके बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक चालक ने दूसरे पर मोबाइल फोन और चार हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम दोनों को पकड़कर नगर थाना ले गई। वहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।बताया गया कि आपसी विवाद को लेकर दोनों ई-रिक्शा चालकों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई के बाद जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दोनों को चोट लगी है। इसमें एक चालक सोनार पट्टी और दूसरा साहेबगंज इलाके का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.