गिरडीह, मई 1 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया स्टेशन रोड पर गुरुवार को बिजली का जर्जर तार टूटकर गिरने से चन्द्रमारनी गांव की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज सरिया स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सक की निगरानी में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्टेशन रोड में बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हालत में हैं। हल्की आंधी या बारिश में भी तार टूटने का खतरा बना रहता है। गुरुवार को भी तार अचानक टूटकर गिर गया जिसकी चपेट में आने से महिला चोटिल हो गई। आरवाईए नेता सोनू पाण्डेय, वार्ड सदस्य मुन्ना वर्मा और विनोद ठाकुर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता का हालचाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया।नेताओं ने मौके पर मौजूद बिजली कर्मियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि क्षेत्र में सभी जर्जर तारों को जल्द से जल्द बदला जाए, ताकि इस तरह की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.